Search

 
 
 

रांचीः कांके प्रखंड के जयपुर पंचायत सचिवालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव, पहुंचने के लिए सड़क तक नहीं

 
Ranchi: कांके प्रखंड के जयपुर पंचायत सचिवालय में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. यहां बिजली, इंटरनेट की समूचित व्यवस्था तक नहीं है. ना ही पंचायत सचिवालय पहुंचने के लिए सड़क की व्यवस्था है. यहां पहुंचने के लिए आपको खेत और स्थानीय लोगों के घर-आंगन से होकर गुजरना होगा. बात करें जयपुर पंचायत की तो इसमें कई गांव आते हैं. कोंगे, जयपुर, प्रेम नगर समेत कई गांवों के लोग यहां अपने काम को लेकर आते हैं, लेकिन बिजली, इंटरनेट की समूचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. उनके काम अटक जाते हैं. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-cm-hemant-gave-assurance-to-tana-bhagats-problems-will-be-solved-soon/">रांचीः

सीएम हेमंत ने टाना भगतों को दिया भरोसा, समस्याओं का जल्द होगा समाधान
वहीं बात करें जयपुर, कोंगे, प्रेम नगर की तो यहां गली, मोहल्लों में न तो समूचित सड़क है और ना ही बिजली की व्यवस्था. आसपास पोल नहीं रहने के कारण लोग बांस,बल्ली के सहारे बिजली के तार अपने घरों तक पहुंचाते हैं. कहने को तो यह पंचायत जिला मुख्यालय से महज 5 किमी की दूरी पर है, लेकिन विकास से कोसों दूर है. जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmms-triple-attack-on-bjp-babulal-and-sudesh/">झामुमो

का भाजपा, बाबूलाल और सुदेश पर ट्रिपल ‘अटैक’
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही