Search

 
 
 

रांची : अवैध संबंध में रोड़ा बन रही पत्नी की हत्या के जुर्म में ललित दोषी करार

 
Ranchi: रांची सिविल कोर्ट ने प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही पत्नी की हत्या के आरोपी पति ललित सिंह पूर्ति को दोषी करार दिया है. उसकी सजा की बिंदु पर अब 30 अप्रैल को सुनवाई होगी. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त एमसी झा की कोर्ट ने ललित को दोषी करार दिया है. हत्या की घटना 7 मार्च 2019 की है. यह मामला गोंदा थाना क्षेत्र का है. दरअसल आरोपी पति का किसी और महिला के साथ अवैध संबंध था. जिसे लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. 7 मार्च 2019 को दोनों पति पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. जिसकी सूचना सुबह साढ़े 5 बजे आरोपी और मृतक के बेटे को मिली. जिसके बाद गोंदा थाना में प्राथमिकी कराई गई थी. गिरफ्तारी के बाद से आरोपी जेल में बंद है. मामले की सुनवाई के द्वारा अभियोजन पक्ष ने 7 गवाह पेश किया. जबकि बचाव पक्ष की ओर से 2 गवाह पेश किए गए थे. अभियोजन पक्ष की उपयुक्त साक्ष्य और गवाह के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी पाया है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-former-minister-yogendra-sao-acquitted-by-civil-court-in-land-acquisition-movement-case/">रांची

: भूमि अधिग्रहण आंदोलन केस में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव सिविल कोर्ट से बरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही