Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: शेख कुदरत अली की जमीन को कुदरत अली बनकर हड़पने में लगे हैं भू- माफिया, दबंगों के सामने पुलिस भी मौन

Advertisement
Advertisement
Ranchi: शेख कुदरत अली की जमीन को कुदरत अली बनकर भू-माफिया हड़पने में लगे हैं. इन दबंगों के सामने पंडरा ओपी की पुलिस मौन बनी हुई है. यह मामला राजधानी रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित हेहल मौजा का है. जहां मो. शकील का खाता संख्या 153 प्लॉट संख्या 956, 957, 958 1140, 1142 रकबा 2.49 एकड़ भूमि, जो आर एस खतियान में मोहम्मद शकील के पूर्वज कुदरत अली उर्फ शेख छोटू के नाम से दर्ज है. इस जमीन को जबरन एक विशेष वर्ग के दबंगों के द्वारा कब्जा लेने और बेदखल करने का प्रयास किया जा रहा है. इस मामले में पंडरा ओपी में इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन पंडरा ओपी की पुलिस कार्रवाई करने के बजाए इन दबंगों के सामने मौन बनी हुई है. शिकायत करने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस ने इस मामले में ना तो अब तक एफआईआर दर्ज की है और ना ही आरोपियों के ऊपर कोई कार्रवाई की है. इससे पंडरा ओपी पुलिस की कार्यशैली संदेह के घेरे में है. इसे भी पढ़ें -दुनिया">https://lagatar.in/warren-buffett-the-worlds-most-investor-shunned-bitcoin-said-will-not-buy-cryptocurrencies-even-at-the-price-of-a-penny/">दुनिया

के सबसे बड़े निवेशक वॉरेन बफे ने बिटकॉइन को दुत्कारा, कहा- कौड़ियों के भाव में भी नहीं खरीदेंगे क्रिप्टोकरेंसीज

एसडीओ, सीओ और थाना ने किया खारिज

शेख कुदरत अली की जमीन को कुदरत अली बनकर जो दबंग भू माफिया जमीन हड़पने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी रिपोर्ट को एसडीओ, सीओ और थाना के द्वारा रिपोर्ट खारिज किए जाने के बाद भी भू माफिया जबरन जमीन को हड़पने की कोशिश में लगे हुए हैं.

बाउंड्री करने पर दी गई जान से मारने की धमकी

मो. शकील ने दिए आवेदन में कहा है कि मेरी इस जमीन पर स्थानीय भू माफिया सतीश सिंह, आनंद सिंह,दिलीप सिंह, राहुल सिंह, बिट्टू सिंह, रिकी यादव और शाहिद अंसारी समेत 30 से 40 लोग बीते 3 मार्च 2022 को पहुंचे, और फर्जी तौर पर इस जमीन पर अपना दावा करते हुए उस जमीन पर हो रहे बाउंड्री निर्माण कार्य को ध्वस्त कर दिया. वहां कार्यरत प्राधिकृत कर्मी ब्यास सिंह के साथ मारपीट की और गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि जमीन से भागो नहीं तो तुम सभी को इसी जमीन में दफना देंगे. साथ ही धमकी दी कि अपने मालिक को बता दो आज के बाद से इस जमीन को भूल जाएं नहीं तो उसके और उसके पूरे खानदान का कब्रिस्तान इसी जमीन पर बना देंगे. मारपीट करते रहे स्थानीय लोगों का धीरे-धीरे जमाव होने से ब्यास सिंह किसी तरह उस जमीन से अपनी जान बचाकर भाग निकले, और इसकी जानकारी हमें दी गई. हमें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

दखल कब्जा में डाली जा रही है बाधा

मोहम्मद शकील ने कहा कि दबंग भू माफियाओं और उनके सहयोगियों द्वारा हम लोगों को दखल कब्जा में बाधा डाला जा रहा है. साथ ही बातचीत के प्रयास किए जाने पर उन लोगों द्वारा रंगदारी के रूप में 25 लाख रूपया गैरकानूनी मांगी जा रही है. साथ ही कहा जा रहा है कि जब तक मांग पूरी नहीं करोगे, तब तक इस जमीन पर पैर रखने के बारे में सपने में भी मत सोचना. नहीं तो इस जमीन पर जिंदा दफना दिए जाओगे. इसे भी पढ़ें –INTUC">https://lagatar.in/intuc-alleges-fci-is-doing-irregularities-in-transporting-food-grains-not-from-authorized-mile-but-from-other-mile/">INTUC

का आरोप, FCI अनाज ढुलाई में कर रहा अनियमितता, अधिकृत मील से न होकर दूसरे मील से उठाया जा रहा अनाज
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही