Search

 
 
 

रांची : बीकेएस तिवारी गिरोह का सक्रिय सदस्य बुढ़मू से गिरफ्तार

 
Ranchi : लेवी के लिए हाइवा में आगजनी व गोलीबारी करने वाले बीकेएस तिवारी गिरोह के सक्रिय सदस्य अर्जुन मुंडा उर्फ डॉन को पुलिस ने बुढ़मू से गिरफ्तार किया है. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बुढ़मू थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नक्सली संगठन बेकेएस तिवारी के सरगना रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी ग्रुप के सक्रिय सदस्य अर्जुन मुंडा उर्फ डॉन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि अर्जुन मुंडा उर्फ डॉन बुढ़मू थाना क्षेत्र के कोठा गांव आया हुआ है. इसके बाद डीएसपी रामनारायण चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित कर कोठा गांव में छापेमारी कर उसे दबोच लिया गया. हाल ही रामेश्वर महतो उर्फ पहाड़ी ने टीएसपीसी से अलग होकर बीकेएस तिवारी ग्रुप बनाया था. पुलिस की पूछताछ में अर्जुन मुंडा ने बताया कि 21 जून 2020 को बुढ़मू थाना क्षेत्र के कंडेर मोड़ पर संतोष लोहरा की हत्या में रामेश्वर महतो के साथ वह भी शामिल था.  पांच नवंबर 2021 को सिरम जंगल में हुई लूटपाट में राहुल गंझू उर्फ खलील, दिनेश, मनोज मुंडा और अनीश अंसारी के साथ भी वह शामिल था. इसके अतिरिक्त रामेश्वर महतो के साथ लेवी और रंगदारी लेने के कई कांडों में भी वह शामिल था. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-bjp-is-a-catchphrase-jmm-does-what-it-says-hemant/">साहिबगंज

: बीजेपी जुमलेबाज, झामुमो जो कहता है उसे करता है- हेमंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही