Search

 
 
 

रांची महिला कॉलेज की छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण, दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच विधियों को जाना

 
Ranchi : रांची महिला कॉलेज के एमकॉम सेमेस्टर तीन की छात्राओं ने बुधवार को औद्योगिक भ्रमण किया. इस एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण के दौरान छात्राएं पतरातू, रामगढ़ स्थित एचआर फूड प्रोसेसिंग लिमिटेड तथा ओसम डेयरी पहुंचीं. उप प्रबंधक मार्केटिंग गौरव कुमार और प्लांट प्रबंधक ललन प्रसाद के दिशा-निर्देशन में छात्राओं ने दुग्ध प्रोसेसिंग श्रृंखला के विभिन्न चरणों का अवलोकन किया. वहां के रिसर्च विभाग द्वारा उत्पादों की गुणवत्ता की जांच कर विधियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया. छात्राओं ने इससे संबंधित सर्वेक्षण किया और उन्हें उद्यम के क्षेत्र में बेहतर लाभान्वित कार्य करने के लिए प्रेरणा मिली. वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुरभि तिग्गा ने कहा कि आधुनिक शिक्षण पद्धति में इस तरह के औद्योगिक दौरे उद्यमिता विकास के लिए महत्त्वपूर्ण है. इस अवसर पर शिक्षिकाएं प्रियंका देवरिया, शिखा पोद्दार, डॉ. भारती व कर्मचारी डीवीआर लक्ष्मी शामिल रहीं. इसे भी पढ़ें : DSP">https://lagatar.in/dsp-sajid-zafar-raised-questions-on-posting-wrote-on-facebook-i-have-decided-to-resign-from-the-job/">DSP

साजिद जफर ने पोस्टिंग पर उठाया सवाल, फेसबुक पर लिखा – मैंने नौकरी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही