Search

 
 
 

रांचीः पोस्टल बैलेट से मतदान की सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व कर लें- नेहा अरोड़ा

 

-अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मतदान की तैयारियों की समीक्षा की

Ranchi: अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा आरोड़ा पोस्टल बैलेट पेपर के तहत होने वाले मतदान की सारी तैयारियां समय पूर्व करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदान ड्यूटी पर रहने वाले व्यक्तियों, ``आवश्यक सेवा`` के तहत कार्यरत व्यक्तियों के लिए मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने में अक्षम और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान का प्रावधान किया है. ऐसे मतदाताओं के लिए डाटा बेस तैयार कर उनके लिए फॉर्म 12 डी जारी किया जाना है. प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम में सारी तैयारियां कर ली जाएं. बातें अरोड़ा ने सोमवार को निर्वाचन सदन धुर्वा से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के पोस्टल बैलेट कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक के दौरान कही. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/large-population-in-ranchi-did-not-get-electricity-for-12-hours/">रांची

में बड़ी आबादी को 12 घंटे नहीं मिली बिजली

दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाता न छुटे

उन्होंने फॉर्म 12, 12 ए एवं 12 डी के जारी किये जाने की स्थिति तथा उनके संकलन की जानकारी प्राप्त करते हुए, उसमें प्रगति लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दिव्यांग एवं वरिष्ठ श्रेणी के एक भी मतदाता नहीं छूटें, इसका ध्यान रखें. उन्होंने पोस्टल बैलेट की अहर्ता रखने वाले मतदाताओं के लिए डाटा बेस को सम्यक रूपेण भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निदेशों के अनुरूप नियमित रूप से अपडेट करने का निर्देश दिया. बैठक में ओएसडी मुख्यालय गीता चौबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/jmms-sharp-attack-on-bjp-and-pm-said-they-do-not-respect-tribals-dalits-backward-and-poor-at-least-they-understand-the-dignity-of-the-post/">भाजपा

और पीएम पर झामुमो का तीखा प्रहार, कहा- आदिवासी, दलित, पिछड़ा-गरीब का तो सम्मान नहीं करते हैं, कम से कम पद की गरिमा तो समझते
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही