Search

 
 
 

Ranchi : मांडर में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबा व्यक्ति, तलाश जारी

Ranchi :  दासु लोहरा बुधवार शाम करीब पांच बजे तालाब में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे. उन्हें डूबता देख तालाब के पास मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी. सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और देर शाम तक अपने स्तर से उनकी तलाश की. लेकिन तालाब गहरा होने और अंधेरा होने के कारण दासु का पता नहीं चल सका. स्थानीय लोगों ने आज गुरुवार को भी तलाश जारी रखी.
 
पानी में डूबा

Ranchi :  मांडर थाना क्षेत्र के ब्राम्बे स्थित सीटीआई के समीप तालाब में बुधवार शाम नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबे दासु लोहरा (40 वर्षीय) का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. एक दिन बीत जाने के बाद भी दासु लोहरा का पता नहीं चलने पर परिवार वाले चिंतित हैं.

 

इसे भी पढ़ें

 

जानकारी के अनुसार, दासु लोहरा बुधवार शाम करीब पांच बजे तालाब में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गये और डूबने लगे. उन्हें डूबता देख तालाब के पास मौजूद बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी.

 

सूचना पाकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और देर शाम तक अपने स्तर से उनकी तलाश की. लेकिन तालाब गहरा होने और अंधेरा होने के कारण दासु का पता नहीं चल सका. स्थानीय लोगों ने आज गुरुवार को भी तलाश जारी रखी.

 

लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है. मामले की जानकारी एनडीआरएफ (NDRF) को भी दी गई है. एनडीआरएफ की टीम की मदद से अब तालाब में व्यापक स्तर पर खोजबीन की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही