Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जीईएल चर्च के छठवे मोडरेटर बने मार्सेल केरकेट्टा

Ranchi : जीईएल चर्च के केंद्रीय परिषद की बैठक गुरूवार को एचआरडीसी सभागार हॉल परिसर में हुई. जिसमें बिशप पद के लिए छह बिशप शामिल हुए थे. जिसमें बिशप सीमांत तिर्की, बिशप लोलस मिंज, बिशप दीपक केरकेट्टा, बिशप एमएस मंजर शाामिल थे. केंद्रीय परिषद सभा के सदस्यों ने मोडरेटर का चुनाव वोटिंग से किया गया. जिसमें मार्सेल केरकेट्टा को सर्व समिति से मोडरेटर पद के लिए चुना. जो 2025 तक के लिए मोडरेटर के पद को संभालेंगे. वहीं डिप्टी मोडरेटर पद के लिए मुरेल बिलुंग को चुना गया. बिशप मार्सेल केरकेट्टा के मोडरेटर बनने से डिप्टी मोडरेटर का पद रिक्त हो गया था. उस रिक्त स्थान को पूर्ति के लिए मध्य डायसिस के बिशप मुरेल बिलुंग को डिप्टी मोडरेटर के लिए चुना गया. बिशप मार्सेल केरकेटट्टा का मोडरेटर पदस्थापन की अराधना नौ अगस्त को ख्रिस्त गिरजा घर में शाम छह बजे संपन्न होगी. इसे भी पढ़ें - सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-dcs-order-revenue-officers-should-not-work-on-anyones-verbal-orders/">सरायकेला

DC का आदेश, राजस्व अधिकारी किसी के मौखिक आदेश पर न करें काम

1995 से शुरू हुआ था मोडरेटर पद

जीईएल चर्च में कलिसिया सेवा के लिए मोडरेटर पद 1995 से शुरू हुआ था. सबसे पहले ख्रीस्त सोबन रॉयन टोपनो (1995-2001),दूसरे रेव्ह बेलस तकड़ा(2001-2004) ,तिसरे बिशप हेमंत हांसदा(2005-2006), चौथे बिशप निल्सन लकडा( 2006-2014) पांचवे बिशप जोहन डांग(2015-2023) , बिशप मार्सेल केरकेट्टा ( 2024)

मोडरेटर से पहले प्रमुख कहलाते थे

जीईएल चर्च के कलिसिया सेवा के लिए समय-समय पर पद के नाम में बदलाव किया गया. जो कलिसिया के मुख्य अधिकारी प्रेसिंडेट कहलाते थे,उसके बाद प्रमुख अध्यक्ष कहलाने लगे. कलिसिया के पहले प्रेसिडेंट पादरी हनुकदातो लकड़ा थे. जो 1919 में बने थे. पहला प्रमुख अध्यक्ष 1960 में बने. जो पादरी जुएल लकड़ा थे. कलिसिया में 1995 में बिशप पद्दधी शुरू हुआ. इसके बाद से मोडरेटर पद का नाम दिया जाने लगा.जो वर्तमान में चल रहा है. मौके पर बिशप सीमांत तिर्की, बिशप लोलस मिंज, बिशप दीपक केरकेट्टा, बिशप मोहन लाल सिंह मंजर, महासचिव ईस्वर दत कंडुलना, वित सचिव अटल ईराद खेस, समेत सभी डायसिस के सेंट्रल काउंसिल के सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेशी">https://lagatar.in/tribal-youth-are-in-the-grip-of-drug-addiction-due-to-bangladeshi-infiltrators-babulal-marandi/">बांग्लादेशी

घुसपैठिए के कारण आदिवासी युवा नशाखोरी की चपेट में – बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही