Search

 
 
 

रांची: राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मारवाड़ी कॉलेज के छात्र ने जीता स्वर्ण पदक

एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा तमिलनाडु के चेन्नई में 10 से 14 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मारवाड़ी कॉलेज का नाम रोशन हुआ है. रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए मारवाड़ी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के छात्र प्रणव राम तिवारी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया.
 

Ranchi : एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा तमिलनाडु के चेन्नई में 10 से 14 मार्च तक आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में मारवाड़ी कॉलेज का नाम रोशन हुआ है. रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए मारवाड़ी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के छात्र प्रणव राम तिवारी ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया.

 

देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रणव ने अपनी उत्कृष्ट वक्तृत्व कला का परिचय दिया. उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और कॉलेज दोनों गौरवान्वित हुए हैं.

 

गौरतलब है कि प्रणव इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज, विश्वविद्यालय और राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. विशेष रूप से, लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्हें संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में झारखंड राज्य के प्रतिनिधि के रूप में शामिल होने का अवसर मिला था, जो उनकी प्रतिभा का महत्वपूर्ण प्रमाण है.

 

प्रणव की इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमेश कुमार, कल्चरल कमिटी के समन्वयक डॉ. खातिर हैमरॉम, अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शाहीन परवीन, बर्सर रोनाल्ड खलखो, विभाग के शिक्षक डॉ. जीतू लाल कुमार तथा प्लेसमेंट सेल के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही