Search

 
 
 

रांची: डीएवी आनंद स्वामी स्कूल में मेडिटेशन सत्र हुआ आयोजित

 
Ranchi : निर्मला सहज योग रांची की ओर से डीएवी आनंद स्वामी पब्लिक स्कूल में मेडिटेशन सत्र आयोजित किया गया. कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर योग साधना सीखा. सत्र के दौरान निर्मला सहज योग साधना केंद्र के बृज मिश्रा ने बच्चों को ध्यान केंद्रित करने, इन्द्रियों को निग्रह करने की जानकारी दी. इस मौके पर उन्होंने कहा कि बच्चे आजकल अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं, जिसका असर उनकी पढ़ाई पर पड़ता है. अतः योग के द्वारा हम कम समय में अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं. जिससे हमारे अंदर सकारात्मकता आएगी, मानसिक रूप से मजबूत होंगे और हमारा मनोबल बढ़ेगा. वहीं विद्यालय की मुख्य अध्यापिका रोशी वाधवानी ने कहा कि मेडिटेशन से बच्चे शांत चित्त होकर अपना ध्यान पढ़ाई में केंद्रित कर सकते हैं. इससे उनके अंदर रचनात्मकता में वृद्धि होगी और वे एक सफल नागरिक बन सकेंगे. कार्यक्रम में सुमित्रा ओराव, पारुल ओराव, रीना सिंह, मंजू जी सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़ें -ईडी">https://lagatar.in/we-are-being-intimidated-in-the-name-of-ed-we-are-fighter-we-will-not-be-afraid-we-will-fight-jmm/">ईडी

के नाम पर डराया जा रहा है, हम लड़नेवाले लोग हैं, डरेंगे नहीं, लडेंगे : जेएमएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही