Search

 
 
 

रांची: मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर बैठक, घर-घर सत्यापन पर जोर

मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बुधवार को समाहरणालय में बैठक हुई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 66-माण्डर की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मोनी कुमारी ने बैठक की अध्यक्षता की.
 

Ranchi: मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बुधवार को समाहरणालय में बैठक हुई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर 66-माण्डर की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मोनी कुमारी ने बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.


बैठक का मुख्य उद्देश्य SIR अभियान को समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरा करना रहा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर सत्यापन किया जाए. साथ ही नए मतदाताओं का पंजीकरण, मृत, स्थानांतरित व डुप्लिकेट नामों को हटाने पर विशेष जोर दिया गया.


BLO एवं सुपरवाइजरों को फॉर्म भरने, दस्तावेज सत्यापन और फोटो गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए गए. वहीं, कम्प्यूटर ऑपरेटरों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से डेटा एंट्री व रिपोर्टिंग में सतर्कता बरतने को कहा गया. अधिकारियों ने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता सूची से वंचित न रहे. आम लोगों से BLO से संपर्क कर सहयोग करने की अपील की गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही