Search

 
 
 

बोकारो कोषागार फर्जी निकासी में सिपाही गिरफ्तार, 1.11 करोड़ की अवैध निकासी का खुलासा

झारखंड सरकार के निर्देश पर बोकारो कोषागार से फर्जी तरीके से अवैध राशि निकासी मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. फर्जी निकासी मामले में FIR दर्ज की गई थी. जिसके बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था.
 

Ranchi: झारखंड सरकार के निर्देश पर बोकारो कोषागार से फर्जी तरीके से अवैध राशि निकासी मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. फर्जी निकासी मामले में FIR दर्ज की गई थी. जिसके बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था. जांच के क्रम में बोकारो पुलिस लाइन में पदस्थापित सिपाही अशोक कुमार मंडल को गिरफ्तार किया गया है. 

 

सीआईडी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पूर्व में पकड़े गए मुख्य आरोपी लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय का सहयोगी बताया गया है. जांच में सामने आया है कि अशोक कुमार मंडल के बैंक खाते में अवैध रूप से लगभग 50 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे. आरोप है कि लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय के साथ मिलकर गलत तरीके से कार्य को अंजाम दिया गया. जिसमें टीओपी और अन्य बिलों के माध्यम से राशि की निकासी की जाती थी. 

 

शुरुआती जांच में साल 2020 से अबतक 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी किए जाने की बात सामने आई है. सीआईडी ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है. अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे भी गिरफ्तारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही