Search

 
 
 

प्रवीण प्रभाकर ने CM से की मंत्री इरफान अंसारी को बर्खास्त करने की मांग

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि मंत्री इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और कथित रूप से हुई घटनाओं में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.
 

Ranchi : आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि मंत्री इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और कथित रूप से हुई घटनाओं में शामिल लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.

 

प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि हजारीबाग में सवाल पूछने पर मंत्री की मौजूदगी में उनके कथित समर्थकों द्वारा पत्रकारों के साथ मारपीट की गई. उन्होंने कहा कि इस घटना के दौरान मंत्री ने स्थिति को नियंत्रित करने के बजाय पत्रकारों पर टिप्पणी की और कहा कि “उनके कारण मीडिया की दुकानदारी चलती है.”

 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री इरफान अंसारी सत्ता के नशे में चूर होकर लोकतंत्र और संविधान का अपमान कर रहे हैं. प्रभाकर ने दावा किया कि इससे पहले जामताड़ा में मंत्री ने कथित तौर पर एसआईआर से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को पकड़कर बंद करने जैसी बात कही थी.

 

इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री के इशारे पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पत्रकारों को इलाज उपलब्ध नहीं कराया गया. प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उस पर किसी भी प्रकार का हमला स्वीकार नहीं किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही