Search

 
 
 

रिम्स को CSR के तहत 15 सीटर ट्रैवलर बस मिली, ब्लड डोनेशन कैंप में होगी सुविधा

आईडीबीआई बैंक, अपर बाजार, रांची शाखा ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत रिम्स के रक्त केंद्र को 15 सीटर ट्रैवलर बस प्रदान की है. इस बस का उपयोग डॉक्टरों और स्टाफ को ब्लड डोनेशन कैंप तक लाने और ले जाने के लिए किया जाएगा, जिससे टीम को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी.
 

Ranchi : आईडीबीआई बैंक, अपर बाजार, रांची शाखा ने कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत रिम्स के रक्त केंद्र को 15 सीटर ट्रैवलर बस प्रदान की है. इस बस का उपयोग डॉक्टरों और स्टाफ को ब्लड डोनेशन कैंप तक लाने और ले जाने के लिए किया जाएगा, जिससे टीम को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी.

 

बस का उद्घाटन रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. राजकुमार ने प्रशासनिक बिल्डिंग के सामने किया. इस मौके पर आईडीबीआई बैंक की ओर से महाप्रबंधक ऋषि गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक अनुज सहाय, शाखा प्रमुख और सहायक महाप्रबंधक नीलेश चौधरी और प्रबंधक मनीष कुमार मौजूद रहे.

 

रिम्स की ओर से डीन प्रो. डॉ. दीपेंद्र कुमार सिंहा, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. डॉ. हीरेंद्र बिरूआ, डीन परीक्षा और माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. मनोज कुमार, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी, प्रशासनिक पदाधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव, प्रोक्योरमेंट ऑफिसर डॉ. अजय कुमार, डीडीएफ सुरेंद्र कुमार गोप, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. सुषमा कुमारी, सेंट्रल लैब से डॉ. साकेत कुमार, डॉ. पुष्पांजलि और सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. शिशिर कुमार सहित अन्य चिकित्सक और पदाधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही