Search

 
 
 

डाक सखी के सहारे गांवों में पहुंचेगी बैंकिंग, महिलाओं को मिलेगा नया सहारा

झारखंड के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए डाक विभाग ने एक नई पहल शुरू की है. इस व्यवस्था के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को डाक सेवाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि गांव-गांव तक बैंकिंग और डाक सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें.
 

Ranchi : झारखंड के ग्रामीण इलाकों में वित्तीय सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए डाक विभाग ने एक नई पहल शुरू की है. इस व्यवस्था के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को डाक सेवाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि गांव-गांव तक बैंकिंग और डाक सुविधाएं आसानी से पहुंच सकें.

 

इस योजना के तहत हर स्वयं सहायता समूह से एक महिला का चयन किया जाएगा, जिसे डाक सखी की जिम्मेदारी दी जाएगी. यह महिला अपने क्षेत्र में डाक विभाग और ग्रामीणों के बीच संपर्क सूत्र के रूप में काम करेगी. डाक सखी लोगों को डाकघर की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी देकर उन्हें सीधे लाभ से जोड़ेगी.

 

डाक सखी के माध्यम से ग्रामीणों को बचत खाता खुलवाने, बीमा योजनाओं का लाभ लेने, आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और अन्य वित्तीय सेवाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी. इससे लोगों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर के डाकघर या बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

 

डाक विभाग का कहना है कि इस पहल से गांवों में वित्तीय जागरूकता बढ़ेगी और सेवाओं की पहुंच मजबूत होगी. खासकर महिलाओं के लिए यह योजना आर्थिक रूप से सशक्त बनने का एक बड़ा माध्यम बनेगी, क्योंकि डाक सखी के रूप में उन्हें आय का अवसर भी मिलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही