Search

 
 
 

लातेहारः बारात से लौट रही बोलेरो पेड़ से टकराई, सात लोग घायल

बरियातू थाना क्षेत्र में बारात से लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. इनमें से दो को  प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स  रेफर कर दिया गया है. घटना बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम की है.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Latehar : लातेहार जिले के बरियातू थाना क्षेत्र में बारात से लौट रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. इस दुर्घटना में सात लोग घायल हो गये. इनमें से दो को  प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स  रेफर कर दिया गया है. घटना बारियातू थाना क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम की है.

 


मिली जानकारी के अनुसार घायल सभी लोग बोलेरो से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे. बताया जाता है कि चालक को झपकी लग जाने के कारण यह घटना हुई है. घायलों में जयराम भगत, (60), दीपनारायण उरांव (26), संतोष उरांव (25), कार्तिक भगत (29), रवींद्र भगत (27) शामिल हैं. ये ग्राम उलातू, सिमराटाड़ के रहने वाले हैं. जबकि एक अनीश उरांव (22) टंडवा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़गांव का रहने वाला है.  घायलों का इलाज बालूमाथ सीएचसी में किया गया. डॉक्टरों ने दीपनारायण उरांव व रवींद्र भगत की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही