Search

 
 
 

पलामू में बदला मौसम, बूंदाबांदी व ठंडी हवाओं ने गर्मी से दी राहत

तेज हवाओं के कारण शहर के रेड़मा स्थित होंडा शोरूम के सामने एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया. पेड़ गिरने से वहां खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
 
रेड़मा में स्कॉर्पियो पर गिरा पेड़.

पेड़ गिरने से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, कई घरों के एस्बेस्टस उड़े


Medininagar : पलामू जिले में बुधवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला. बूंदाबांदी व तेज ठंडी हवाओं से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली. बीते कई दिनों से जिले का तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ था. लोगों को भीषण लू और गर्मी का सामना करना पड़ रहा था.

 

मंगलवार को अधिकतम तापमान करीब 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यह बढ़कर 42.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया.दोपहर बाद हुई हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण मौसम सुहाना हो गया. इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली.

 

तेज हवाओं के कारण शहर के रेड़मा स्थित होंडा शोरूम के सामने एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया. पेड़ गिरने से वहां खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जुट गई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

 

 

मौसम बदलने के बाद शाम को बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले और अपने जरूरी कामकाज निपटाए. इस दौरान कई इलाकों में हल्की आंधी भी चली. तेज हवा के कारण कई घरों और दुकानों के एस्बेस्टस शीट उखड़ गए, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही