Search

 
 
 

UGC-NET जून 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह परीक्षा देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता तय करती है.
 

New Delhi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC-NET जून 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह परीक्षा देश के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) हासिल करने और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता तय करती है.

 

आवेदन तिथि

उम्मीदवार 29 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 (रात 11:50 बजे तक) ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने की भी अंतिम तिथि है. आवेदन में सुधार के लिए 22 मई से 24 मई 2026 तक करेक्शन विंडो उपलब्ध रहेगी.

 

परीक्षा से जुड़ी अहम तारीख

परीक्षा शहर की जानकारी 10 जून 2026 तक जारी कर दी जाएगी.

एडमिट कार्ड 15 जून 2026 तक डाउनलोड किए जा सकेंगे. 

परीक्षा 22 जून से 30 जून 2026 के बीच आयोजित होगी.

 

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग: ₹1150 

EWS और OBC-NCL: ₹600

SC, ST, PwD और थर्ड जेंडर: ₹325 शुल्क 


यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी और इसमें कुल 85 विषय शामिल होंगे.

 

आवेदन कैसे करें?

अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. किसी अन्य तरीके से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.

 

फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपना या अभिभावक का सही ई-मेल और मोबाइल नंबर देना जरूरी है, क्योंकि आगे की सारी जानकारी इन्हीं के जरिए भेजी जाएगी. 

 

हेल्पलाइन नंबर

यदि आवेदन के दौरान कोई समस्या आती है, तो उम्मीदवार NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं. साथ ही ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल भी किया जा सकता है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही