Deoghar : देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के टाभाघाट मोड़ पर वाहन जांच के दौरान चार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मारपीट की और कैमरा छीनकर फरार हो गए. इस मामले पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बताया कि बुधवार को टाभाघाट मोड़ पर बिना हेलमेट वालों व शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया. उसी दौरान एक बाइक पर सवार चार लोग वहां पहुंचे. पुलिस के बाइक रोकने पर युवकों ने गाली- ग्लौज शुरू कर दी और जवानों के साथ मारपीट कर कैमरा छीन लिया और बाइक पर बैठक फरार हो गए.
घटना की जानकारी जसीडीह थाना को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. पुलिस ने मारपीट कर कैमरा लेकर फरार तीन युवकों को दबोच लिया. उनके पास से छीना गया कैमरा बरामद कर लिया गया और उनकी बाइक जब्त कर ली. जसीडीह थाने में आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment