Search

 
 
 

देवघरः पुलिस ने अपहृत को जंगल से कराया मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

मोहनपुर थाना की पुलिस ने फिरौती के लिए किए गए अपहरण का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने अपहृत तिजारत अंसारी को अपराधियों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया. साथ ही इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.
 

Deoghar : देवघर जिले के मोहनपुर थाना की पुलिस ने फिरौती के लिए किए गए अपहरण का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने अपहृत तिजारत अंसारी को अपराधियों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया. साथ ही इस घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

 

ज्ञात हो कि बदमाशों ने चितरपोका निवासी तिजारत अंसारी (33 वर्ष) का 23 अप्रैल को दिन-दहाड़े अपहरण कर लिया था. अपराधी उन्हें मधुबन जंगल (हारोडीह और अर्जुना के बीच) ले गए थे और परिजनों से मोबाइल के जरिए फिरौती की मांग कर रहे थे.

 


 मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहनपुर थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई शुरू की. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर सघन छापेमारी अभियान चलाकर पुलिस ने तिजारन अंसारी को मधुबन जंगल से सकुशल बरामद कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में ललित यादव, अमित यादव, विवेक कुमार व पाण्डव कुमार शामिल हैं.


इनके पास से फिरौती में लिये गए 4,500 रुपये व 3 मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं. छापेमारी टीम में सोनारायठाढ़ी थाना प्रभारी रोहित कुमार दांगी, मोहनपुर थाना के एसआई मनेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र उरांव, एएसआई तबरेज अंसारी  सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही