Search

 
 
 

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश व तेज हवा से गर्मी पर लगा ब्रेक

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम करवट लेने लगा है. राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है. फिलहाल के लिए प्रचंड गर्मी से लोगों को ब्रेक मिल गया है.
 
  • अगले 3 दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट के संकेत
  • 3 मई तक छाए रहेंगे बादल, रुक-रुक कर होगी बारिश

Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम करवट लेने लगा है. राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए हुए हैं. कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और तेज हवा चलने की संभावना बनी हुई है. फिलहाल के लिए प्रचंड गर्मी से लोगों को ब्रेक मिल गया है.

 

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सबसे अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सरायकेला में रिकॉर्ड हुआ, जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री गुमला में दर्ज किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री और न्यूनतम 24.6 डिग्री रहा. अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेग. 

 

कुछ इलाकों में वज्रपात का भी खतरा जताया गया है. कई जिलों में गरज के साथ बारिश और 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. 30 अप्रैल से 3 मई के बीच मौसम का यही रुख बना रहेगा. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है. खासकर दक्षिणी और मध्य झारखंड में इसका ज्यादा असर देखने को मिलेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही