Search

 
 
 

गिरिडीहः 15.58 लाख के तांबा तार चोरी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 3 गिरफ्तार

निमियाघाट थाना क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन से चोरी हुए तांबे के तार मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी का 267 किलो तांबा तार, पिकअप वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है.
 
गिरफ्तार आरोपी व जानकारी देते एसडीपीओ.

Giridih : गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन से चोरी हुए तांबे के तार मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी का 267 किलो तांबा तार, पिकअप वाहन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. यह जानकारी डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने निमियाघाट थाना में प्रेसवार्ता में दी.

 

एसडीपीओ ने बताया कि 26-27 अप्रैल की रात निमियाघाट सब स्टेशन के पीछे ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के कार्यस्थल पर रखा 193 मीटर तांबे का तार (मूल्य करीब 15.58 लाख रुपये) बदमाशों ने गार्ड को बंधक बनाकर लूट लिया था. उन लोगों ने गार्ड का मोबाइल फोन व 5 हजार रुपये नकद भी छीन लिया.

 

 

इस संबंध में निमियाघाट थाने में कांड संख्या 41/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर तीनों आरोपियों को धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में कल्लू कुमार उर्फ कल्लू पासी, राजू भुईयां उर्फ कारू भुईयां व नरेश भुईयां उर्फ बिट्टल भुईयां शामिल हैं. सभी धनबाद जिले के कुसुंडा व आसपास के रहने वाले हैं. इनका लंबा आपराधिक इतिहास है. ये पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं.

 

आरोपियों के पास से तांबे का तार, केबल कवर, घटना में इस्तेमाल पिकअप वाहन, मोबाइल फोन, 38 हजार रुपये नकद न कटिंग के औजार बरामद किये गए हैं. पुलिस उनके अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही