Search

 
 
 

गिरिडीह : संतोषी माता मंदिर पहुंचीं कल्पना सोरेन, माथा टेक लिया आशीर्वाद

शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर का जीर्णोंद्वार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज तीसरा दिन है. इस खास मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंदिर परिसर पहुंचीं और मां संतोषी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया.
 
  • मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्यों ने विधायक का किया स्वागत:

Giridih : शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर का जीर्णोंद्वार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज तीसरा दिन है. इस खास मौके पर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन मंदिर परिसर पहुंचीं और मां संतोषी के चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया. 

 

 

दो दिवसीय गिरिडीह दौरे के दूसरे दिनकल्पना सोरेन के मंदिर पहुंचने पर उनके साथ एसपी डॉक्टर बिमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के कई लोग मौजूद थे. 

 


मंदिर परिसर पहुंचने पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सतीश साव, दिलीप केसरी, डिम्पल साव, दीपक मोदी, टुनटुन केसरी ने उनका स्वागत किया. मौके पर मौजूद महिलाओं ने कल्पना सोरेन को माला पहनाकर और माता की चुनरी देकर सम्मानित किया. इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने माता संतोषी के नवनिर्मित मंदिर के सुंदरता की तारीफ करते हुए हर्ष व्यक्त किया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही