Search

 
 
 

देवघरः बस स्टैंड का टेंडर रद्द करें: डिप्टी मेयर

मेयर डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम बोर्ड की बैठक में बस स्टैंड के टेंडर पर चर्चा तक नहीं हुई. टेंडर फाइनल होने की जानकारी मीडिया में प्रकाशित खबरों से हुई. यह पूरी तरह अनुचित है. इस मामले में पार्षदों से राय लेनी चाहिए थी.
 
डिप्टी मेयर दीप चटर्जी.

Deoghar : देवघर की डिप्टी मेयर दीप चटर्जी ने नगर आयुक्त रोहित सिन्हा को शहर स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड का टेंडर रद्द करने का निर्देश दिया है. कहा कि जब तक टेंडर रद्द नहीं होगा विभाग के कागजात पर हस्ताक्षर नहीं करूंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर में नियमों की अनदेखी की गई है. बिना किसी बातचीत के टेंडर की दर निर्धारित कर दी गई. उन्होंने कहा है कि नगर आयुक्त निगम से जुड़े किसी भी मामले में अकेले या एक-दो लोगों से बातचीत कर निर्णय नहीं ले सकते हैं. 

 

मेयर डिप्टी मेयर ने कहा कि निगम बोर्ड की बैठक में बस स्टैंड के टेंडर पर चर्चा तक नहीं हुई. टेंडर फाइनल होने की जानकारी मीडिया में प्रकाशित खबरों से हुई. यह पूरी तरह अनुचित है. इस मामले में पार्षदों से राय लेनी चाहिए थी. नगर आयुक्त को अकेले निर्णय लेने की मानसिकता से ऊपर उठना होगा. जनप्रतिनिधियों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी. राजस्व से जुड़े मामलों में जनप्रतिनिधि की राय जरूरी है. 

 


उन्होंने कहा कि उनके पास एक दर्जन से अधिक लिखित शिकायतें आई हैं. उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त टेंडर रद्द कर जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर नया टेंडर निकालें. 



Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही