Search

 
 
 

गिरिडीहः तिसरी में वज्रपात से दो की मौत, चार लोग घायल

तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में बुधवार की शाम वज्रपात की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. गांव के पास सकरी नदी किनारे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े सात युवकों पर अचानक वज्रपात हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Giridih : गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के चंदौरी गांव में बुधवार की शाम वज्रपात की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. गांव के पास सकरी नदी किनारे बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े सात युवकों पर अचानक वज्रपात हुआ, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए.

 

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब चार बजे अचानक मौसम बदला और चमक-गरज के साथ बारिश शुरू हो गई. इस दौरान बेलवाना के आफताब अंसारी (30), चंदौरी के राजू तुरी (26), नूनमनी कुमार, अमन कुमार (24), चरना रविदास व चंदन कुमार नदी किनारे बैठे थे. बारिश से बचने के लिए वे पास के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में सभी आ गये.

 

 

इस घटना में नूनमनी कुमार व अमन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, आफताब अंसारी व राजू तुरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि चरना रविदास व चंदन कुमार को हल्की चोटें आई हैं. 

 

ग्रामीणों ने घायलों को चंदौरी के निजी क्लीनिक पहुंचाया, जहां दो लोगों का इलाज चल रहा है. वहीं, नूनमनी व अमन को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

 

इस घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है. पूरे गांव में मातम पसर गया है. प्रशासन ने लोगों को बदलते मौसम में खुले स्थानों व पेड़ों के नीचे नहीं खड़े होने की सलाह दी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही