Search

 
 
 

धनबादः किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. फिलहाल, आरोपी चाचा मौके से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
 
पूछताछ करती पुलिस.

Dhanbad : धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के तांतरी गांव से मानवता और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है. यहां 13 वर्षीय किशोरी ने अपने ही चाचा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है. आरोपी चाचा फरार है.


मिली जानकारी के अनुसार, किशोरी अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान उसका चाचा घर में घुस आया और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया. किशोरी को चुप कराने के लिए आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसे पैसे का लालच भी दिया. घटना के बाद घबराई हुई पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और अपनी मां को आपबीती बताई. परिजनों ने बिना देरी किए इसकी सूचना तोपचांची थाना को दी.


सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. फिलहाल, आरोपी चाचा मौके से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. तोपचांची थाना के एएसआई शैलेन्द्र राम ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. ताकि आरोपी की लोकेशन और अन्य जानकारी जुटाई जा सके.

 


उन्होंने कहा की पीड़िता और उसके माता-पिता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही