Search

 
 
 

रांची: सरना सदान मूलवासी मंच की बैठक संपन्न

 
Ranchi: सरना सदान मूलवासी मंच की रविवार को बैठक हुई. बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि 20 सितंबर को करम मिलन समारोह का आयोजन होगा. दोपहर 2 बजे से अल्बर्ट एक्का चौक पर सरना सदान मूलवासी मंच के द्वारा करम मिलन समारोह किया जा रहा है. समारोह में नागपुरी ठेठ नागपुरी रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. साथ ही साथ हमारे मंच के सामने ढोल, ढाक, नगाड़ा, शहनाई और ताशा पार्टी साहित पारंपारिक नृत्य का कार्यक्रम होगा. अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ ही साथ बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस कार्यक्रम में रांची के तमाम धार्मिक संस्थाओं को व सरना समितियों को आमंत्रित किया गया है. उन पदाधिकारियों का भी सम्मान व स्वागत किया जाएगा. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे के साथ तमाम जाति और धर्म को लेकर एक प्रेम भावना का संदेश देते हुए करमा मिलन समारोह का आयोजन करना है. इसे भी पढ़ें– पीएम">https://lagatar.in/on-the-day-of-pm-narendra-modis-birthday-8-cheetahs-stepped-on-the-soil-of-india-pm-said-welcome-the-guests/">पीएम

नरेंद्र मोदी के बर्थडे के दिन 8 चीतों ने भारत की सरजमीं पर रखा कदम, पीएम बोले- मेहमानों का करें स्‍वागत
इस बैठक में मंच के संस्थापक नंद किशोर सिंह चंदेल, कुमुद वर्मा, अध्यक्ष सुरज टोप्पो, महिला अध्यक्ष अर्चना मिर्धा, महासचिव पवन कुमार, शिल्पी कुमारी बर्मा, विनय सिंह, हेमंत बारला, मोहन तिर्की, रोहित कुमार, सचिन मुंडा, अंकित शाह, शाहिद रहमान, सद्दाब अमहद खान, राहुल वर्मा, सुमित वर्मा और कौशल कुमार सहित और भी कमेटी के लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/fourth-madrasa-demolished-in-assam-allegations-of-running-anti-national-activities/">असम

में चौथा मदरसा ढहाया गया, राष्ट्र विरोधी गतिविधियां चलाने का आरोप, स्थानीय लोगों ने मदरसे को जमींदोज कर दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही