Search

रांची: निगम परिसंपत्तियों को लेकर बैठक, अवैध कब्जों के खिलाफ होगी कार्रवाई

Ranchi: नगर निगम की परिसंपत्तियों के सुरक्षा, बेहतर प्रबंधन और जन-उपयोगिता बढ़ाने को लेकर शनिवार को निगम प्रशासक सुशांत गौरव की अध्यक्षता में अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक में निगम क्षेत्र के सभी 53 वार्डों में स्थित निगम की परिसंपत्तियों की विस्तृत समीक्षा की गई.


इसमें निगम की भूमि, सामुदायिक भवन, कम्युनिटी हॉल, अटल क्लीनिक, वेंडर मार्केट, आश्रय गृह, पार्क, तालाब, HYDT, मिनी HYDT, शौचालय, बस टर्मिनल से जुड़ी जानकारी दी गई. प्रशासक ने परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग और प्रबंधन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

 

बैठक में सभी वार्डों में निगम की खाली भूमि की जांच, मापी और सीमांकन कर उपयोग में लाने तथा अवैध कब्जों को चिन्हित कर हटाने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही सामुदायिक भवनों की पारदर्शी बुकिंग के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने की बात कही. प्रशासक ने अटल क्लीनिक, सामुदायिक भवन और वार्ड कार्यालयों की मरम्मत, लाइटिंग और रंग-रोगन कराने, पार्कों में बागवानी विकसित करने और बच्चों के लिए बेहतर झूले लगाने के निर्देश दिए गए.

 


 
शहर के तालाबों को अतिक्रमण मुक्त रखने और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध विज्ञापन लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की भी बात कही. बैठक में अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू, सहायक प्रशासक, नगर प्रबंधक और परिसंपत्ति अधीक्षक मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp