Search

 
 
 

रांची में राजद राज्य कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक 13 को

राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता कैलाश यादव ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की. विज्ञप्ति में उन्होंने राजद अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के निर्देशानुसार 13 मार्च को दोपहर 1 बजे प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता कैलाश यादव ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की. विज्ञप्ति में उन्होंने राजद अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के निर्देशानुसार 13 मार्च को दोपहर 1 बजे प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की जाएगी.

 

कैलाश यादव ने बताया कि इस बैठक में पार्टी संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने, प्रदेश एवं जिला स्तर पर आगामी रणनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा.

 

उन्होंने कहा कि बैठक में मंत्री, सभी विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष तथा विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहेंगे.

 

इसके साथ ही राजद की ओर से 14 मार्च 2026 (शनिवार) को शाम 6 बजे प्रदेश पार्टी कार्यालय में इफ्तार पार्टी का भी आयोजन किया गया है. इस अवसर पर रोजेदार, विधायकगण, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी तथा विशेष रूप से आमंत्रित गणमान्य लोग शामिल होंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही