Search

 
 
 

धनबादः कार ने टोटो को मारी टक्कर, महिला व मासूम की मौत; 3 लोग घायल

घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवा गहीरा मोड़ के पास की है. बताया गया कि तीलाबनी बस्ती निवासी गुजरा मोहली अपनी पत्नी फुलमणी देवी और बच्चों के साथ टोटो पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी.
 

Dhanbad : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में टोटो पर सवार एक महिला और उसकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.


घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवा गहीरा मोड़ के पास की है. बताया गया कि तीलाबनी बस्ती निवासी गुजरा मोहली अपनी पत्नी फुलमणी देवी और बच्चों के साथ टोटो पर सवार होकर कहीं जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी.


टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे में फुलमणी देवी और उनकी मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, गुजरा मोहली, उनका पुत्र और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं. स्थानीय लोगों ने घायलों को आनन-फानन में धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है.


घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टोटो को कब्जे में ले लिया है. कार चालक की तलाश की जा रही है.स्थानीय लोगों का कहना है कि बरवा गहीरा मोड़ के पास अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं. लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही