Search

 
 
 

रांची: 19 मार्च को महापौर रोशनी खलखो, 53 वार्ड पार्षद लेंगे शपथ

नगर निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी 19 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में महापौर रोशनी खलखो समेत 53 वार्ड पार्षद शामिल होंगे. शपथ ग्रहण के साथ ही पार्षद अपने-अपने इलाकों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे.
 

Ranchi: नगर निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशी 19 मार्च को उपायुक्त कार्यालय में शपथ ग्रहण करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह में महापौर रोशनी खलखो समेत 53 वार्ड पार्षद शामिल होंगे. शपथ ग्रहण के साथ ही पार्षद अपने-अपने इलाकों की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे. शहर में जल संकट, साफ सफाई, सड़क, नाली निर्माण को रफ्तार दी जाएगी. शहरवासियों की सुविधाओं के लिए महापौर विकास कार्य को अंजाम देगी.

 

53 वार्ड पार्षद चुनेगें डिप्टी मेयर

डिप्टी मेयर का चुनाव 19 मार्च को ही होगा. सबसे पहले डिप्टी मेयर के लिए नामांकन दाखिल की जाएगी. प्रत्याशी को आधे घंटे का समय नाम वापस लेने के लिए दिया जाएगा. इसी दिन चुनाव होगा और रिजल्ट की घोषणा होगी. 

 

नव निर्वाचित वार्ड पार्षद सुनेंगे फरियाद

नगर निकाय चुनाव के बाद लोगों में खुशी का माहौल है. अब सीधे वार्ड पार्षद अपने वार्डो को स्मार्ट वार्ड बनाने पर जोर देगें. लोगों की जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की बैठक में भाग लेंगे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही