Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के शुभम महतो को UPSC में 142वीं रैंक, तीसरे एटेंप्ट में मिली सफलता

शुभम महतो ने इससे पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की थी, लेकिन वे अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थे. वर्ष 2023 में उन्हें 857वीं और 2024 में 606वीं रैंक हालिस हुई थी. बेहतर रैंक पाने की चाह में उन्होंने तैयारी जारी रखी और आखिरकार तीसरे प्रयास में 142वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद जिले के शुभम कुमार महतो ने यूपीएससी-2025 परीक्षा में 142वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्हें यह उपलब्धि तीसरे एटेंप्ट में मिली है. बाघमारा के डुमरा जमुआटांड़ निवासी बीसीसीएल कर्मी हीरालाल महतो के पुत्र शुभम की इस उपलब्धि से पूरा क्षेत्र गौरवान्वित महसूस कर रहा है.


शुभम ने इससे पहले भी दो बार यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल की थी, लेकिन वे अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं थे. वर्ष 2023 में उन्हें 857वीं और 2024 में 606वीं रैंक हालिस हुई थी. बेहतर रैंक पाने की चाह में उन्होंने तैयारी जारी रखी और आखिरकार तीसरे प्रयास में 142वीं रैंक हासिल कर बड़ी सफलता प्राप्त की. मां मंजू देवी बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं. शुभम का कहना है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. इसे पाने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और धैर्य की आवश्यकता होती है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही