Search

 
 
 

हजारीबाग: डबल मर्डर का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार

बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द में 5 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, 3 मोबाइल, एक लोहे का रॉड, एक लोहे का पाइप और दो लाठी बरामद किए हैं.
 

Hazaribagh: बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम नापोखुर्द में 5 मार्च को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनके पास से घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, 3 मोबाइल, एक लोहे का रॉड, एक लोहे का पाइप और दो लाठी बरामद किए हैं.


हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 5 मार्च को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात लोगों ने स्कॉर्पियो वाहन से 8 लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए थे. घटना के बाद बड़कागांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई.

 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ग्राम नापोखुर्द निवासी विकास कुमार का गांव के ही विनोद साव से जमीन विवाद को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था. होली के दिन 4 मार्च को दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ गया था. इसी रंजिश में 5 मार्च को विकास कुमार अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से वहां पहुंचा और विनोद साव के घर के सामने डीजे बजाकर नाच-गाना करने लगा.

 

इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर आरोपियों ने वाहन से लोगों को टक्कर मार दी और इसके बाद लोहे के रॉड, पाइप व लाठी से हमला कर दिया. इस हमले में रोहित कुमार और दीपक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया और विकास कुमार, प्रमोद कुमार महतो, कुलदीप कुमार उर्फ चुलु, दीपक तिवारी, पारसनाथ महतो उर्फ टिंकू, धर्मधाम कुमार और नागेश गंजू को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और घटना में शामिल अन्य पहलुओं की भी पुलिस पड़ताल कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही