Search

 
 
 

Ranchi : रक्तदान और थैलेसीमिया मरीजों के मुद्दों पर कांग्रेस प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Ranchi : रक्तदान संगठन लहू बोलेगा और झारखंड थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा. यह मुलाकात राजकीय अतिथिशाला में हुई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रक्तदान संगठन लहू बोलेगा और झारखंड थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया एवं अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ित एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा. यह मुलाकात राजकीय अतिथिशाला में हुई.

इसे भी पढ़ें...


प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड में रक्तदान व्यवस्था को मजबूत करने और रक्त विकार से पीड़ित मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार ने अब तक जरूरी कदम नहीं उठाए हैं.


ज्ञापन में बताया गया कि 9 दिसंबर 2025 को झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने रक्तदान व्यवस्था, रक्तदान प्रोत्साहन और थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया और अप्लास्टिक एनीमिया के मरीजों से जुड़े मुद्दे उठाए थे. उस समय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने एक महीने के भीतर समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था. लेकिन आठ महीने बाद भी इन मुद्दों का समाधान नहीं हो सका है.

Uploaded Image

कांग्रेस प्रभारी को सौंपा ज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि विधायक सुरेश बैठा और भाकपा (माले) के विधायक अरूप चटर्जी ने भी विधानसभा में यह मामला उठाया था. के. राजू ने ज्ञापन पढ़ा और प्रतिनिधिमंडल की बातें सुनीं. उन्होंने कुछ मुद्दों पर जानकारी भी ली. उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और वह इस पर आगे बात करेंगे.


इस मौके पर कांग्रेस के मीडिया संयोजक राकेश सिन्हा, प्रमुख प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ. एम. तौसीफ भी मौजूद थे. प्रतिनिधिमंडल में नदीम खान, संजय टोप्पो, संजय महतो, जयनाथ महतो, इंजीनियर शाहनवाज अब्बास और मो. बब्बर शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही