Search

Ranchi : DSPMU में स्नातक नामांकन की मेरिट लिस्ट 6 जुलाई को होगी जारी, 3 अगस्त से शुरू होंगी कक्षाएं

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में सत्र 2026-30 के स्नातक (पारंपरिक एवं व्यवसायिक) पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है. विश्वविद्यालय 6 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे सभी विषयों की संपूर्ण मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची में सत्र 2026-30 के स्नातक (पारंपरिक एवं व्यवसायिक) पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है. विश्वविद्यालय 6 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे सभी विषयों की संपूर्ण मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा.

कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने बताया कि मेधा सूची में विषयवार सीटों की उपलब्धता, शुल्क, कोटिवार आरक्षण, काउंसलिंग की तिथि, स्थान और आवश्यक दस्तावेजों की सूची उपलब्ध रहेगी. इसी सूची के आधार पर अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी और संबंधित विभागों में नामांकन लिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय 31 जुलाई 2026 तक पूरी नामांकन प्रक्रिया समाप्त कर 3 अगस्त 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस संबंध में सभी विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

आईटी इंचार्ज डॉ. अनुपम कुमार ने बताया कि 6 जुलाई को जारी होने वाली मेधा सूची में चांसलर पोर्टल के साथ-साथ CUET के माध्यम से आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों को उनके प्राप्त अंकों के आधार पर शामिल किया गया है. यह जानकारी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह ने दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही