Search

 
 
 

Ranchi : चान्हो में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करें- कृषि मंत्री

Chanho : चान्हो प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Chanho : चान्हो प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए.


मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान करते हुए कहा कि सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है. उन्होंने कहा कि पिछले करीब 20 वर्षों से आयोजित यह सम्मान समारोह प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है. ऐसे आयोजन अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं.

Uploaded Image

छात्रों को सम्मानित करती मंत्री


उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में शिक्षा के नए अवसर मिले हैं, लेकिन बच्चों को अनुचित डिजिटल सामग्री से बचाने की जिम्मेदारी अभिभावकों और शिक्षकों की भी है. ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी सीमित संसाधनों के बावजूद अपनी प्रतिभा और मेहनत से उत्कृष्ट परिणाम हासिल कर रहे हैं, जो पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है.


पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा कि मांडर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. मांडर और बेड़ो कॉलेजों के आधारभूत ढांचे को मजबूत किया गया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें.


समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट (विज्ञान, कला एवं वाणिज्य) के प्रखंड स्तरीय टॉप-3 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.


कार्यक्रम में चान्हो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. इस्तियाक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, मुखिया शिव उरांव, प्रियंका उरांव, जुल्फान अंसारी, सांसद प्रतिनिधि मो. गयास, इरशाद खान, अब्दुल्लाह अंसारी, दिलीप सिंह, अजीत सिंह, दिनेश राम, मो. अमान, जीवन मिंज, आनंद मिंज, जावेद अहमद, झारीता उरांव, कुरबान अंसारी, बबलू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही