Ranchi : बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ा तालाब स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की 26 अक्टूबर को सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी. लेकिन वह अब तक घर नहीं लौटी है. परिजनों का आरोप है कि जोड़ा तालाब स्थित सत्तार कॉलोनी निवासी जैद खां उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है. इसको लेकर लड़की के पिता ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.
बरियातू थाना की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए किशोरी की सकुशल बरामदगी की कोशिश कर रही है. साथ ही पुलिस परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है. पुलिस आरोपी युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
चुटिया थाना प्रभारी ने कहा है कि पूर्व में भी नाबालिक लड़की को जुनैद खान बहला फुसला कर ले गया था. हालांकि उसके बाद लड़की वापस घर आ गई थी. पुलिस आरोपी जुनैद खान को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

