Search

 
 
 

Ranchi : नगड़ा वर्किंग विमेंस हॉस्टल खाली कराने के विरोध में उतरे विधायक अरूप चटर्जी

Ranchi : नगड़ा स्थित वर्किंग विमेंस हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं और छात्राओं के सामने उत्पन्न आवास संकट को लेकर गुरुवार को भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी हॉस्टल पहुंचे. उनके साथ आइसा और ऐपवा की टीम भी मौजूद रही. विधायक ने हॉस्टल में रह रही कामकाजी महिलाओं और छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.
 

Ranchi : नगड़ा स्थित वर्किंग विमेंस हॉस्टल में रहने वाली महिलाओं और छात्राओं के सामने उत्पन्न आवास संकट को लेकर गुरुवार को भाकपा माले विधायक अरूप चटर्जी हॉस्टल पहुंचे. उनके साथ आइसा और ऐपवा की टीम भी मौजूद रही. विधायक ने हॉस्टल में रह रही कामकाजी महिलाओं और छात्राओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

इसे भी पढ़ें...


महिलाओं ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के तहत हॉस्टल की मरम्मत की जानी है, लेकिन सामाजिक कल्याण विभाग मरम्मत के नाम पर हॉस्टल खाली कराने की बात कह रहा है. हॉस्टलवासियों का कहना है कि मरम्मत एक हिस्से में कराई जाए और दूसरे हिस्से में रहने वाली महिलाओं को अस्थायी रूप से शिफ्ट किया जाए, ताकि उन्हें हॉस्टल छोड़ना न पड़े.


महिलाओं और छात्राओं का कहना है कि वे नौकरी करने के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं. ऐसे में बारिश के मौसम में हॉस्टल खाली कराना उनके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है.


बाद में विधायक अरूप चटर्जी ने छात्राओं और महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ सामाजिक कल्याण विभाग के सचिव से मुलाकात की. इस दौरान हॉस्टल की छात्राएं भी मौजूद रहीं. सचिव ने आश्वासन दिया कि मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा और मरम्मत का कार्य एक तरफ से कराने की संभावना पर विचार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि छात्राओं की मांगों को सुना जाएगा.


आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ और ऐपवा की नेत्री नंदिता भट्टाचार्य ने भी हॉस्टल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर महिलाओं को हॉस्टल से हटाने नहीं दिया जाएगा. यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.


मौके पर ऐपवा की गीता तिर्की, सपना गाड़ी, पिंकी, लखीमणि मुंडा, सीमांत देवी, सिमैला कुमारी, प्रभा तिर्की और उर्मिला भगत सहित कई लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही