Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मिले विधायक डॉ लंबोदर महतो

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो ने सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण की प्रशासनिक स्वीकृति देने का आग्रह किया है. उन्होंने यह आग्रह मुख्यमंत्री से मिलकर किया है. उन्होंने मुख्यमंत्री को इस बात से अवगत कराया कि बोकारो जिला के गोमिया विधानसभा क्षेत्र के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सड़कों की स्थिति अत्यंत जर्जर है. उन्होंने बताया कि गझंडी से हुरलुंग भाया चतरोचट्टी और ललपनिया से रजरप्पा भाया बड़की पुन्नू इन सभी सड़कों का सर्वे होने व डीपीआर बनने के पश्चात तकनीकी स्वीकृति हो चुकी है.लेकिन अब तक प्रशासनिक स्वीकृति नहीं हुई है. इस कारण इन सड़कों का निर्माण व सुदृढ़ीकरण नहीं हो पाया है. इसके कारण कई जिलों के लाखों ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए प्रशासनिक स्वीकृति जल्द से जल्द देना श्रेयस्कर रहेगा. मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मिले पत्र को देखने और बातों को सुनने के बाद सड़क निर्माण व सुदृढ़ करण को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति देने की दिशा में शीघ्र और समुचित कार्रवाई करने को लेकर आश्वस्त किया. डॉ लंबोदर महतो के साथ रामगढ़ की विधायक सुनीता चौधरी ने मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से मुलाकात की और सबसे पहले उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/gyanvapi-complex-hearing-on-the-petition-demanding-asi-survey-of-the-basements-in-the-district-court-on-15th-hearing-in-the-high-court-on-wednesday-also/">

 ज्ञानवापी परिसर : तहखानों के ASI सर्वे की मांग वाली याचिका पर जिला अदालत में 15 को सुनवाई,  हाइकोर्ट में बुधवार को भी सुनवाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही