Search

 
 
 

Ranchi : निगम की सख्ती, नदी किनारे अवैध निर्माण, मीट दुकानों व अतिक्रमण पर कार्रवाई

Ranchi : सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा डीपीएस चौक से डिप्टी पुल होते हुए अरगोड़ा तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे, सार्वजनिक स्थलों एवं अवैध विज्ञापनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. नगर निगम द्वारा शहर के जलाशयों के कैचमेंट एरिया को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए प्रत्येक दिन अभियान चलाया जा रहा है.
 

Ranchi : सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा डीपीएस चौक से डिब्डीह पुल होते हुए अरगोड़ा तक अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे, सार्वजनिक स्थलों एवं अवैध विज्ञापनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. नगर निगम द्वारा शहर के जलाशयों के कैचमेंट एरिया को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए प्रत्येक दिन अभियान चलाया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें...

 

इसी क्रम में आज हरमू नदी एवं डिब्डीह पुल के समीप अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई. अभियान के दौरान निगम की टीम ने लगभग 8 अवैध अस्थायी संरचनाओं को ध्वस्त किया.

 

अवैध मीट दुकान हटाई गई, बर्ड हिट की संभावना को देखते हुए हुई कार्रवाई

अभियान के दौरान झारखंड फर्नीचर के समीप अवैध मीट दुकान संचालित पाई गई. निरीक्षण में यह पाया गया कि दुकान से निकलने वाले मीट के अवशेष नदी एवं उसके आसपास फेंके जा रहे थे, जिससे बड़ी संख्या में पक्षी वहां एकत्रित हो रहे थे. संबंधित क्षेत्र फ्लाइंग जोन में होने के कारण इससे बर्ड हिट की संभावना बनी रहती थी, जो विमान संचालन की दृष्टि से गंभीर विषय है. साथ ही, जलाशयों में अपशिष्ठ प्रवाहित करने से जल दूषित हो रहा था. इस मामले को कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध मीट दुकान को हटाया गया. 

 


बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगभग 15 दुकानें बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित पाई गईं. सहायक नगर आयुक्त ने संबंधित दुकानदारों को तीन दिनों के भीतर ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया. निर्धारित अवधि में लाइसेंस नहीं लेने की स्थिति में संबंधित दुकानों को नियमानुसार सील करने की कार्रवाई की जाएगी.

 

फुटपाथ एवं रोड फ्लैंक कराया गया खाली

अभियान के दौरान फुटपाथ एवं रोड फ्लैंक पर किए गए अवैध कब्जों और अस्थायी संरचनाओं को हटाया गया, जिससे आम नागरिकों के आवागमन में हो रही बाधा दूर हुई. पार्किंग स्थलों का अन्य गतिविधियों के लिए किए जा रहे अवैध उपयोग को भी हटाते हुए संबंधित स्थानों को खाली कराया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही