Ranchi : नगर निगम ने शहरी वित्तीय प्रबंधन एवं राजस्व सुदृढ़ीकरण के क्षेत्र में इस वर्ष महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. नगर वित्तीय वर्ष 2026 में 101.99 करोड़ का आंकड़ा प्राप्त किया है, जबकि 2013 में यह आंकड़ा करीब 5 करोड़ थी.
6 महीने चलाए गए थे विशेष अभियान
नगर आयुक्त सुशांत गौरव के नेतृत्व में पिछले 6 माह से लगातार विशेष अभियान चलाए गए. जिसमें शहर के विभिन्न वार्डों में होल्डिंग, संपत्तियों के भौतिक सत्यापन के माध्यम से टैक्स बेस को मजबूत किए जा रहे थे. इसके साथ ही विशेष डोर टू डोर सर्वे एवं सत्यापन एवं अज्ञात एवं छूटे हुए होल्डिंग का चिन्हित किए गए.
डिजिटल प्रणाली को बनाएं गए प्रभावी
नगर निगम ने प्रोपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम से रियल टाइम डेटा ट्रेकिंग को सुनिश्चित किया. इसके साथ ही साथ डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया गया एवं पारदर्शिता बनाई गई. इसके साथ ही साथ बड़े बकाएदारों को चिन्हित कर विशेष वसूली का अभियान चलाया गया. नगर निगम ने समय-समय पर भुगतान करने वाले करदाताओं को प्रोत्साहित किया. लोगों तक पहुंचने के लिए वार्डों तक मीडिया, कैंप एवं वार्ड स्तर पर नागरिकों को भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.
नगर निगम ने जारी किए 2020-2026 तक के संपत्ति कर संग्रह
वर्ष 2020-21: ₹ 51,35,90,833.48
वर्ष 2021-22 : ₹ 58,03,07,444.37
वर्ष 2022-23 : ₹ 67,78,04,325.69
वर्ष 2023-24 : ₹ 69,71,97,482.18
वर्ष 2024-25 : ₹ 83,57,83,341.51
वर्ष 2025-26 : ₹ 101.99
नगर निगम ने 2026 के वित्तीय वर्ष में ऑनलाइन के माध्यम से राजस्व संग्रहण किए 23 करोड़
नगर निगम ने 53 वार्डों से इस वर्ष ऑनलाइन के माध्यम 23 करोड़ राजस्व संग्रहण किया और 31 मार्च 2026 का कुल 1,59,48,283 रुपये किए. सपंतियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की है. इसके साथ ही कर संग्रहण दक्षता करीब 90 प्रतिशत तक पहुंच गई.
डिजिटल निगरानी एवं डेटा आधारित निर्णय प्रणाली को किया जाएगा मजबूत- नगर आयुक्त
यह उपलब्धि नगर निगम की पूरी टीम, टैक्स कलेक्शन एजेंसी एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है. आने वाले समय में जीआईएस आधारित मैपिंग, उन्नत डिजीटल निगरानी एवं डेटा आधारित निर्णय प्रणाली को मजबूत किए जायेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment