Search

रामगढ़ में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों व आम लोगों को दामोदर नदी व अन्य जल स्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया. अभियान में रामगढ़ नगर परिषद, छावनी परिषद, टाटा स्टील, सीसीएल व अन्य कंपनियों और विभागों ने सहयोग किया.
 
स्वच्छता अभियान के दौरान सफाई में जुटे लोग.

Ramgarh : नमामि गंगे योजना के तहत रामगढ़ जिले में 16 से 31 मार्च तक “गंगा स्वच्छता पखवाड़ा” का सफल आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता जागरूकता को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए. सफाई अभियान से लेकर हस्ताक्षर अभियान, स्वच्छता शपथ, नुक्कड़ नाटक, श्रमदान, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता हुई.

इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों व आम लोगों को दामोदर नदी व अन्य जल स्रोतों की सफाई, संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक किया गया. अभियान में रामगढ़ नगर परिषद, छावनी परिषद, टाटा स्टील, सीसीएल व अन्य कंपनियों और विभागों ने सहयोग किया.

अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी रही. लोगों ने इन कार्यक्रमों में भाग लेकर स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही