Search

 
 
 

रामगढ़  : दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़ मिनी मैराथन की तैयारी शुरू

जिले के एथलेटिक्स संघ और विभिन्न खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़ मिनी मैराथन 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं.आयोजन समिति के सदस्यों ने छावनी मैदान, रामगढ़ स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
 

Ramgarh : जिले के एथलेटिक्स संघ और विभिन्न खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली दौड़ेगा रामगढ़, बढ़ेगा रामगढ़ मिनी मैराथन 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं.
आयोजन समिति के सदस्यों ने छावनी मैदान, रामगढ़ स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मैदान की साफ-सफाई, प्रतिभागियों की सुविधाएं और आयोजन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया.

 

 


आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन युवाओं में फिटनेस, अनुशासन, खेल भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की दिशा में सभी तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं.  

 


ज्ञात हो कि पूर्व निर्धारित तिथि में परिवर्तन करते हुए अब यह मिनी मैराथन 05 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी, जिसमें जिले सहित पूरे झारखंड से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है.  

 


पंजीकरण संबंधी जानकारी


• अंतिम तिथि: 02 अप्रैल 2026
• माध्यम: ऑनलाइन एवं ऑफलाइन (गांधी स्मारक उच्च विद्यालय, रामगढ़ सहित अन्य केंद्र)
• केवल झारखंड राज्य के प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे

 


टी-शर्ट एवं बिब नंबर वितरण


• तिथि: 03 एवं 04 अप्रैल 2026
• स्थान: छावनी मैदान, रामगढ़
• समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक

 


मैराथन दिवस (05 अप्रैल 2026)


• रिपोर्टिंग समय: प्रातः 05:00 बजे (अनिवार्य)
• स्थान: छावनी मैदान, रामगढ़

 


प्रतियोगिता की श्रेणियां


• 10 किलोमीटर – पुरुष वर्ग
• 6 किलोमीटर – महिला वर्ग
• 2 किलोमीटर “रन एंड फन – सभी आयु वर्ग के लिए

 


प्रतिभागियों को मिलने वाली सुविधाएं


• टी-शर्ट
• बिब नंबर
• फिनिशर मेडल
• अल्पाहार
• सहभागिता प्रमाण पत्र


इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष शशि पांडेय, कोषाध्यक्ष कृति गौरव, उपाध्यक्ष अंकित रनर, सह सचिव सुमित कुमार, सिकंदर पांडेय, अंकित सिंह, संदीप गोयल सहित आयोजन समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.सभी सदस्यों ने एक स्वर में कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक युवाओं से इसमें भाग लेने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही