Search

झारखंड में 1 अप्रैल से जनगणना का पहला चरण, आपसे पूछे जाएंगे ये सवाल...

Ranchi :  झारखंड में एक अप्रैल से जनगणना का पहला चरण शुरू होने जा रहा है. इस चरण में हाउस लिस्टिंग (मकान सूचीकरण) और हाउसिंग सेंसस (आवास गणना) किया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के घरों और परिवारों की रहने की स्थिति, बुनियादी सुविधाओं और सामाजिक-आर्थिक हालात की जानकारी जुटाना है.

 

इस प्रक्रिया के तहत सरकारी कर्मी घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे. लोग चाहें तो खुद भी ऑनलाइन लॉगिन कर जानकारी दे सकते हैं. इसके बावजूद जनगणनाकर्मी घर आकर सत्यापन करेंगे. इस चरण में करीब 33-40 सवाल पूछे जाएंगे, जो मुख्य रूप से मकान, सुविधाएं, संपत्ति और परिवार की स्थिति से जुड़े होंगे.

 

जनगणना के पहले चरण में पूछे जाएंगे ये सवाल

मकान और उसकी बनावट

  • - भवन संख्या (नगरपालिका या स्थानीय प्राधिकरण का नंबर)
  • - जनगणना मकान नंबर
  • - मकान में इस्तेमाल सामग्री (मिट्टी, लकड़ी, सीमेंट, पत्थर आदि)
  • - दीवार में इस्तेमाल सामग्री (घास , ईंट, पत्थर, कंक्रीट आदि)
  • - छत में इस्तेमाल सामग्री (खपरैल, टिन, लोहे की चादर, कंक्रीट)
  • - जनगणना मकान का उपयोग (आवासीय, दुकान या अन्य)
  • - मकान की हालत (अच्छी, रहने योग्य या जर्जर)
  • - घर का नंबर (परिवार के लिए)
  • - परिवार में सामान्य रूप से रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या

 

परिवार और मुखिया की जानकारी

  • - परिवार के मुखिया का नाम
  • - मुखिया पुरुष/महिला/थर्ड जेंडर
  • - क्या मुखिया अनुसूचित जाति (एससी) से है?
  • - क्या मुखिया अनुसूचित जनजाति (एसटी) से है?
  • - क्या मुखिया किसी विशेष समुदाय से है? (जाति संबंधी जानकारी)
  • - मकान के मालिकाना हक की स्थिति (अपना या किराए का)।

 

 

सुविधाएं और संसाधन

  • - परिवार के पास रहने के लिए कमरों की संख्या
  • - परिवार में रहने वाले विवाहित जोड़ों की संख्या
  • - पीने के पानी का मुख्य स्रोत (नल, हैंडपंप, कुआं आदि)
  • - क्या पानी का स्रोत परिसर के भीतर है या बाहर?
  • - प्रकाश (रोशनी) का स्रोत (बिजली, केरोसिन, सौर ऊर्जा आदि)
  • - शौचालय की उपलब्धता और उसका प्रकार
  • - गंदे पानी की निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था
  • - स्नान (नहाने) की सुविधा की उपलब्धता
  • - रसोई की उपलब्धता और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन
  • - खाना पकाने के लिए ईंधन (गैस, लकड़ी, कोयला आदि)
  • - रेडियो/ट्रांजिस्टर की उपलब्धता
  • - टेलीविजन की उपलब्धता


डिजिटल उपकरण और वाहन

  • - इंटरनेट की सुविधा (ब्रॉडबैंड/मोबाइल डेटा)
  • -  लैपटॉप कंप्यूटर की उपलब्धता
  • - टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन
  • - साइकिल की उपलब्धता
  • - स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड की उपलब्धता
  • - कार/जीप/वैन की उपलब्धता

सामाजिक और आर्थिक स्थिति

  • - परिवार में बैंक खाता
  • - कुल सदस्यों की संख्या
  • - आजीविका का मुख्य स्रोत
  • - घर में कोई दुकान या छोटा उद्योग
  • - किसी विकलांग सदस्य की जानकारी
  • - बाहर काम करने वाले प्रवासी सदस्य के बारे में 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp