Search

रांची निगम चुनाव : महिलाओं की मजबूत भागीदारी, मेयर पद पर कड़ा मुकाबला

Ranchi :  रांची नगर निगम चुनाव अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है. इस बार के चुनाव की सबसे खास बात यह है कि मैदान में उतरी महिलाओं की संख्या पुरुषों से कहीं अधिक है, जिसने चुनावी समीकरणों को नया रंग दे दिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, शहर के कुल 53 वार्डों से 466 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इनमें 285 महिलाएं और 181 पुरुष शामिल हैं. इस तरह इस बार मैदान में कुल उम्मीदवारों में करीब 61 प्रतिशत महिलाएं हैं.

 

यह आंकड़ा साफ तौर पर दर्शाता है कि शहर की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी लगातार मजबूत हो रही है और वे नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए आगे आ रही हैं. 

 

वार्डों में अलग-अलग मुकाबला

वार्ड स्तर पर उम्मीदवारों की संख्या में भी बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. कुछ वार्डों में उम्मीदवारों की संख्या बहुत ज्यादा है, तो कहीं मुकाबला सीमित है. वार्ड 34 सबसे ज्यादा चर्चा में है, यहां 26 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.  वार्ड 25 में 20 और वार्ड 32 में 17 प्रत्याशी हैं. वहीं वार्ड 17, 26, 33, 35 और 36 में सिर्फ 4-4 उम्मीदवार हैं, जिससे यहां मुकाबला अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है. 

 

मेयर पद पर घमासान

सबसे ज्यादा राजनीतिक सरगर्मी मेयर पद को लेकर है. नामांकन के अंतिम दिन इस पद के लिए 9 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा. इस तरह मेयर पद के लिए कुल 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस बार चुनाव में ‘खलखो बनाम खलखो’ की दिलचस्प टक्कर देखने को मिलने वाली है.

 

भाजपा समर्थित उम्मीदवार रोशनी खलखो ने समर्थकों के बड़े जुलूस के साथ नामांकन किया. इस मौके पर विधायक सी.पी. सिंह, नवीन जायसवाल सहित कई दिग्गज मौजूद रहे. दूसरी ओर, पूर्व मेयर रमा खलखो भी मजबूत दावेदारी के साथ मैदान में हैं और सीधी टक्कर दे रही हैं. 

 

अब फैसला जनता के हाथ

अब मेयर और वार्ड पार्षदों की किस्मत रांची की जनता के हाथों में है.  महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी ने इस चुनाव को खास बना दिया है. पूरे शहर में चुनावी माहौल गर्म है और सभी उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगने में जुटे हुए हैं. 

 

जानें किस वार्ड से कितनी महिला और पुरूष उम्मीदवार चुनावी मैदान में 

वार्ड 1-6 : डेटा अपलोड नहीं है

वार्ड 7-12 : 18 महिला, 2 पुरुष

वार्ड 13-18  : डेटा अपलोड नहीं है

वार्ड 19-24  :  3 महिला, 3 पुरुष

वार्ड 25-30  : 21 महिला, 8 पुरुष

वार्ड 31-36 :  30 महिला, 25 पुरुष

वार्ड 37-41 : 16 महिला, 19 पुरुष

वार्ड 42-47 : 20 महिला, 14 पुरुष

वार्ड 48-53 :  37 महिला, 18 पुरुष 

 

https://lagatar.in/the-home-department-has-released-rs-192-crore-for-the-agitators-in-7-districts-of-jharkhand#google_vignette

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//