Search

 
 
 

पलामू : ससुराल वालों पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया में बीते दिनों हुए खूनी संघर्ष मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने पत्नी व ससुराल वालों पर हमला करने के मुख्य आरोपी लवकुश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Palamu :  छतरपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया में बीते दिनों हुए खूनी संघर्ष मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. पुलिस ने पत्नी व ससुराल वालों पर हमला करने के मुख्य आरोपी लवकुश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है.

 

उसकी गिरफ्तारी जपला बाजार के पास से हुई है.  आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू और जैकेट भी बरामद कर लिया है. पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

जानें क्या है मामला

गौरतलब है कि बीते 29 जनवरी को हैदरनगर थाना के बरेवा गांव निवासी  लवकुश कुमार यादव ने अपने ससुराल वालों पर जानलेवा हमला किया था. उसने अपनी पत्नी रीता देवी, सास, ससुर, साला और साली पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए थे.

 

इस हमले के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल पलामू में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान ससुर सुनील यादव की मौत हो गई. इसके बाद मृतक की पुत्री और आरोपी की पत्नी रीता देवी के फर्दबयान पर छत्तरपुर थाना में विभिन्न धाराओं एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा के तहत कांड संख्या 15/26 दर्ज किया गया था.

 

एसपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी छत्तरपुर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने लगातार छापेमारी की. इसके बाद बुधवार को आरोपी को जपला बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

 

पुलिस के अनुसार, आरोपी की शादी वर्ष 2023 में रीता देवी से हुई थी. शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद होता रहा. पूर्व में दोनों परिवारों के बीच झगड़े को लेकर पंचायत स्तर पर समझौता भी कराया गया था. बाद में आरोपी काम के सिलसिले में दिल्ली चला गया, जहां से लौटकर उसने घटना को अंजाम दिया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही