Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने JSSC सचिव से पूछा, सहायक आचार्य परीक्षा का पूरा रिजल्ट कब तक जारी हो जाएगा?

सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन 13/2023) की पूरी रिजल्ट निकालने को लेकर दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने जेएसएससी के सचिव को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि सहायक आचार्य परीक्षा का पूरा रिजल्ट कब तक जारी हो जाएगा.
 
  • JSSC सचिव को शपथ पत्र दाखिल करने जवाब देने का आदेश

Ranchi :  सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा (विज्ञापन 13/2023) की पूरी रिजल्ट निकालने को लेकर दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाई कोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति आनंदा सेन की कोर्ट ने जेएसएससी के सचिव को व्यक्तिगत रूप से शपथ पत्र दाखिल कर बताने को कहा है कि सहायक आचार्य परीक्षा का पूरा रिजल्ट कब तक जारी हो जाएगा.

 

कोर्ट ने उनसे यह भी जानना चाहा है कि क्यों थोड़ी-थोड़ी संख्या में सहायक आचार्य नियुक्ति के परीक्षार्थियों का रिजल्ट निकल जा रहा है. सभी सफल परीक्षार्थियों का रिजल्ट एक साथ क्यों जारी नहीं किया गया?

 

इस मामले में रामेश्वर महतो एवं अन्य की ओर से याचिका दाखिल की गई है. प्रार्थी का कहना है कि सफल होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उन्हें बुलाया गया. लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं हुआ है. उन्होंने कक्षा 1 से 5 तक में सहायक आचार्य पद के लिए आवेदन दिया था.

 

सुनवाई के दौरान  याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अमृतांश वत्स ने कोर्ट को बताया कि सहायक आचार्य के कक्षा 1 से 5 तक के 11000 रिक्त सीटों के विरुद्ध 4333 का ही रिजल्ट जारी हुआ है. अभी भी  3500 से ज्यादा पद पर रिजल्ट जारी होना बाकी है.

 

प्रार्थी के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में कोई त्रुटि नहीं पाई गई, उन्हें सफल घोषित किया गया है. इसके बावजूद भी इनका और अन्य सफल व्यक्तियों का रिजल्ट नहीं निकाला जा रहा है. जेएसएससी का यह रवैया असंवैधानिक है.

 

याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया गया कि जेएसएससी सहायक आचार्य परीक्षा का कभी 50 तो कभी 100 सीट पर रिजल्ट जारी कर रही है. जबकि सुप्रीम कोर्ट ने परिमल कुमार के जजमेंट में जेएसएससी को सहायक आचार्य परीक्षा का पूर्ण रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही