Search

 
 
 

झारखंड के 7 जिलों के आंदोलनकारियों के लिए गृह विभाग ने जारी किए 1.92 करोड़

झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के आंदोलनकारियों के सम्मान और कल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने सात जिलों में रह रहे आंदोलनकारियों की पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं के सुचारू संचालन के लिए 1.92 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है.
 

Ranchi : झारखंड सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के आंदोलनकारियों के सम्मान और कल्याण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने सात जिलों में रह रहे आंदोलनकारियों की पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाओं के सुचारू संचालन के लिए 1.92 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है. 

 

इस संबंध में गृह विभाग ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों (डीसी) को आदेश जारी कर दिया है.  जिन जिलों के लिए राशि स्वीकृत की गई है, उनमें रांची, सरायकेला, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़ और चतरा शामिल हैं. आवंटन सूची के अनुसार, हजारीबाग जिले के आंदोलनकारियों के लिए सबसे अधिक राशि स्वीकृत की गई है. 

जानें किस जिले के लिए कितनी राशि की गई आवंटित

- सरायकेला : 12.25 लाख

- दुमका : 24.75 लाख

- हजारीबाग : 75 लाख

- रांची : 21.19 लाख

- धनबाद : 29.62 लाख 

- रामगढ़ : 24.27 लाख

- चतरा : 05.25 लाख

- कुल : 1.92 करोड़

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही