Search

 
 
 

एक्शन में रांची नगर निगम, हिनू में इंद्रा पैलेस के पास अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

रांची नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज हिनू स्थित इंद्रा पैलेस के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की.
 

Ranchi : रांची नगर निगम द्वारा शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने आज हिनू स्थित इंद्रा पैलेस के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की. 

 

निगम की टीम सुबह ही जेसीबी और ट्रक के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे लगे अवैध गुमटी, ठेला और दुकानों को हटाना शुरू किया. इस दौरान कई अवैध गुमटी और ठेले भी जब्त किए गए.

Uploaded Image

 

अतिक्रमण अभियान का विरोध

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक रास्तों और फुटपाथों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हालांकि आसपास के कुछ लोगों ने अभियान अभियान का विरोध किया. लेकिन सुरक्षा बल की मौजूदगी में निगम टीम ने बिना किसी रुकावट के काम जारी रखा. 

 

 अतिक्रमण मुक्त करना निगम का लक्ष्य

नगर निगम ने बताया कि यह अभियान सिर्फ हिनू तक सीमित नहीं है, बल्कि रांची शहर के लगभग सभी इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. मुख्य सड़कों और बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त करना, लोगों को सुगम यातायात और पैदल चलने की सुविधा देना निगम का लक्ष्य है. 

Uploaded Image

 

सड़क-फुटपाथ पर अतिक्रमण ना करने की अपील

निगम के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से अपील की है कि वे सड़क और फुटपाथ पर कब्जा न करें, वरना उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

https://lagatar.in/preparations-for-ganesh-puja-are-in-full-swing-in-ranchi 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही