Ranchi News : शालीमार मैदान में होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को लेकर नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव, प्रशासक संजय कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की समीक्षा की. इस दौरान मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, अध्यक्ष संजीत यादव, मुख्य संयोजक अभिषेक साहू एवं कार्यकारी अध्यक्ष मेहुल दूबे, समाजसेवी जयसिंह यादव, सागर कुमार, कमल कुमार मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें...
इस मौके पर समिति ने प्रशासन को मांग पत्र सौंपा. इसमें कार्यक्रम में सड़क निर्माण एवं मरम्मत, शौचालय, पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया. नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि दुर्गा पूजा एवं रावण दहन कार्यक्रम पर नगर निगम प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा. प्रदूषण की रोकथाम के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं.
मूर्ति विसर्जन के लिए कृत्रिम तालाबों को भी प्राथमिकता दी जा रही है. आलोक कुमार दूबे ने कहा कि शालीमार मैदान का रावण दहन समारोह राजधानी रांची के सबसे पुराने और प्रमुख आयोजनों में से एक है. इसमें हर वर्ष लाखों लोग शामिल होते हैं. उन्होंने बताया कि रावण, मेघनाथ एवं कुंभकरण के विशाल पुतलों का निर्माण कराया जा रहा है, जिन्हें क्रेन की सहायता से स्थापित किया जाएगा. कार्यक्रम में आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

